हाजीपुर, फरवरी 13 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। हाजीपुर जीआरपी और सोनपुर सीआईबी की टीम ने शुक्रवार को बलिया सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से लावारिस हालत में अलग-अलग ब्रांड के 66.840 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस मामले में जीआरपी ने अज्ञात तस्करों पर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। यह जानकारी रेल थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि एवं होली पर्व को देखते हुए हाजीपुर जंक्शन परिसर,प्लेटफॉर्म एवं जंक्शन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को बलिया सियालदह ट्रेन में जांच किया जा रहा था। जांच के दौरान पुलिस ने लावारिस हालत में बैग रखा देखा। पुलिस ने लावारिस हालत में रख बैग के बारे में आसपास के रेल यात्री से जानकारी ली पर किसी ने नहीं ...