मथुरा, मार्च 25 -- आगरा कैंट से ड्यूटी कर लौट रहे रेलवे कर्मचारी पर अछनेरा कासगंज पेसेंजर ट्रेन में चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना 20 मार्च की है। जीआरपी ने मंगलवार को हमला करने वाले को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है। सोनई निवासी विष्णु कुमार अगरा कैंट पर फिटर की ड्यूटी करते हैं। वह आगरा कैंट से ड्यूटी करने के बाद 20 मार्च की शाम को गाड़ी संख्या 55334 अछनेरा कासगंज पेसेंजर ट्रेन से सौनई के लिए लौट रहे थे। ट्रेन में यात्रा करने के दौरान किसी बात को लेकर ट्रेन में यात्रा करने वाले युवक रविंद्र कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी गजू से किसी बात को लेकर विष्णु का विवाद हो गया। ट्रेन जैसे ही राया रेलवे स्टेशन से थोड़ा आगे चली तभी रविंद्र ने विष्णु पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर ने विष्णु कुमार के गले और हाथ पर चाकू से वार किया, जिससे वह गं...