प्रयागराज, सितम्बर 22 -- ट्रेन में सफर के दौरान एक पूर्व वायुसेना कर्मी का लैपटॉप और रांची से आनंद विहार जा रही महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया। दोनों ही यात्रियों ने प्रयागराज जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पटना निवासी पूर्व वायुसेना कर्मी विकास कुमार ट्रेन नंबर 13251 से कानपुर जा रहे थे। प्रयागराज स्टेशन के पास उनका बैग गायब हो गया। उसमें लैपटॉप, चार्जर, पूर्व सैनिक पहचान पत्र, भारतीय वायुसेना वेटरन आईडी कार्ड, कैंटीन (सीएसडी) कार्ड आदि सामान था। वहीं दूसरी ओर रांची से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन नंबर 12873 स्वर्णजयंती एक्सप्रेस में सफर के दौरान दीप्ति सिंह का पर्स प्रयागराज जंक्शन के पास चोरी हो गया। पर्स में जर्मन रेजिडेंट परमिट, पासपोर्ट, उनके पति का रेजिडेंट परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, सोने की चेन और कान की बालियां आदि सामान था...