गोरखपुर, फरवरी 18 -- गोरखपुर/देवरिया, हिटी। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में युवती से दुष्कर्म के आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे ने निलंबित कर दिया है। केस दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए गोरखपुर और देवरिया की जीआरपी टीमों को लगाया गया है। वहीं, फरार टीटीई के खिलाफ इनाम घोषित करने की भी तैयारी है। आरोपी मूल रूप से बिहार के पटना का रहने वाला है। बताया गया कि बिहार में कई जगहों पर पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं लगा। घटना के बाद उसका मोबाइल भी बंद है। मऊ की रहने वाली 22 वर्षीय एक युवती गोरखपुर में किराये के कमरे में रहती है। रविवार को वह एनसीसी 'सी' सर्टिफिकेट की परीक्षा देकर गोरखपुर लौट रही थी। पांच बजे के करीब स्टेशन पर पहुंचने के बाद हड़बड़ी के चलते वह टिकट नहीं ले सकी और ट्रेन में सवार हो गई। आरोप है कि टिक...