ट्रेन में युवक पर हमला मामले में आठ नामजद समेत 10 पर प्राथमिकी
दुमका, जुलाई 1 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवक के साथ मारपीट, उसकी पत्नी व बहन के साथ अभद्रता तथा 77 हजार रुपये छीन लेने के आरोप में हंसडीहा थाना पुलिस ने आठ नामजद एवं दो अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध कांड संख्या 68/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित हंसडीहा निवासी सूरज कुमार सिंह ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी पत्नी पप्पी देवी और बहन काजल कुमारी के साथ बहन की शादी के लिए सामान खरीदने भागलपुर जा रहे थे। हंसडीहा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-दो पर ट्रेन खड़ी थी। इसी दौरान बबनखेता गांव निवासी छोटू कुमार, आनंद यादव, सुबोध यादव, दीपक यादव, बादल यादव, प्रमोद यादव, विकास यादव, मुन्ना यादव सहित दो अज्ञात व्यक्ति भी ट्रेन में सवार हो गए।
घटना का व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.