इटावा औरैया, अक्टूबर 3 -- इटावा। गुवाहाटी से दिल्ली जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में शुक्रवार को 55 वर्षीय यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। यात्री को उतारकर अस्पताल भेजा गया। मेघालय के जेनविया हिल्स, जोवाई निवासी अमित अपनी बेटी सफलता के साथ ट्रेन के बी-6 कोच में सफर कर रहे थे। दोनों गुवाहाटी से दिल्ली अपनी बहन के घर जा रहे थे। अमित मेघालय में चाय की निजी दुकान चलाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...