बस्ती, अप्रैल 6 -- स्ती, हिन्दुस्तान टीम। गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस में मारपीट करना दबंगों को महंगा पड़ा। आरपीएफ ने रेलवे एक्ट में कार्रवाई करते हुए पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। गोरखपुर से भटिंडा जा रही गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस जैसे ही बभनान रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई। दो दबंगों ने पहले से ही ट्रेन में बैठे दो यात्रियों से गाली-गलौज करते हुए मारना-पीटना शुरू कर दिया, जिससे उस डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर आरपीएफ चौकी प्रभारी बभनान विश्वामित्र यादव मय फोर्स पहुंच गए। मारपीट करने वाले तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। घायल ने अपनी पहचान धनवीर पुत्र चंद्रदेव राम निवासी बेलदौर थाना बेलदौर जिला खगड़िया बिहार बताया। मारपीट करने वाले की पहचान प्रदीप चौहान व विपिन कुमार निवासी बेलहरी बुजुर्ग थाना छपिया जिला गो...