प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 6 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन की जीआरपी ने आठ मुकदमों में फरार चल रहे प्रयागराज के दरियाबाद अतरसुइया निवासी चैतू उर्फ चांद बाबू को जेवर से भरे पर्स सहित गिरफ्तार किया है। जीआरपी एसओ पंकज कुमार भाष्कर के अनुसार सर्विलांस, एआई फुटेज की जांच की मदद से टीम ने आरोपी को चिलबिला स्टेशन के पास से पकड़ा। वाराणसी के लोहता इलाके के मंगलपुर में रहने वाले संजय कुमार मिश्र दो सितंबर को पत्नी प्रिया मिश्रा के साथ ट्रेन से वाराणसी जा रहे थे। तीन सितंबर को भोर में सीट के पास रखा पत्नी का पर्स गायब हुआ था। पीड़िता के अनुसार, पर्स में मोबाइल, जेवर, एक लाख 65 हजार रुपये नकदी, आधार, पैनकार्ड आदि मौजूद था। प्रतापगढ़ जीआरपी ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। सर्विलांस, सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहच...