कानपुर, जुलाई 2 -- कानपुर देहात। हरियाणा से बिहार जा रहे एक श्रमिक की बुधवार रात संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में अचानक हालत बिगड़ गई। कंट्रोल रूम को दी गई सूचना पर ट्रेन को झींझक में रोका गया। इसके बाद जीअरापी जवान उसको परिजनों के सहयोग से सीएचसी झींझक ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। अस्पताल के मेमो पर पहुंचे जीआरपी चौकी प्रभारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम रानीपट्टी थाना कुमार खंड जिला मधेपुरा बिहार का रहने वाला बाइस वर्षीय सौरभ कुमार अपने पिता संजय रिषिदेव व चचेरे भाइयों सोनू पुत्र उमेश रिषिदेव, राजा कुमार पुत्र भूटाय रिषिदेव के साथ गोहाना बाजार हरियाणा में धान लगाने के लिए गए थे। दो दिन पहले सौरभ की अचानक हालत बिगड़ गई। उपचार के बाद भी उसके ठीक नहीं होन...