फिरोजाबाद, अगस्त 30 -- मेरठ से प्रयागराज जा रही संगम एक्सप्रेस में यात्री का मोबाइल चोरी करने वाले चोर को जीआरपी ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोर के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जिला कारागार भेज दिया है। थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि जिला फतेहपुर के थाना सिदकी के गांव सुमेरपुर निवासी पुष्पेंद्र 28 अगस्त की रात संगम एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। ट्रेन में सफर के दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। पीड़ित ने शनिवार को थाना जीआरपी फिरोजाबाद पहुंचकर मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दी। रविवार को जीआरपी की चेकिंग टीम ने फ्लाईओवर के नीचे संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...