भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर/सुल्तानगंज, हिटी ट्रेन में यात्रियों का सामान उड़ाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में सफलता मिली है। गिरोह के जिन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है उनमें पटना के गर्दनीबाग चितकोहरा का रहने वाला मनोज कुमार सरफी, मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गुलजार पोखर का रहने वाला मो. नौशाद, मुंगेर कोतवाली थाना क्षेत्र के ही दिलवारपुर का जसीमुद्दीन उर्फ पप्पू, उसी थाना क्षेत्र के शादीपुर का रहने वाला मो. हैदर अली, कोतवाली मुंगेर के ही मुर्गियाचक का रहने वाला मो. नौशाद शामिल है। आरपीएफ सीआईबी जमालपुर के इंस्पेक्टर सुधांशु कुमार सुधा के बयान पर जीआरपी थाना भागलपुर में केस दर्ज कराया गया है। जीआरपी थानेदार इंस्पेक्टर मो. नसीम अहमद ने बताया कि शुक्रवार को केस दर्ज किया गया है। गिरोह के अन्य स...