प्रयागराज, जून 30 -- जीआरपी प्रयागराज ने मंगलवार को ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल बरामद किए हैं। जीआरपी टीम ने रेलवे कॉलोनी गेट के पास संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान अलहिम शेख निवासी झारखंड के रूप में हुई। वह वर्तमान में करेली में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने यात्रियों के मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...