महोबा, मार्च 18 -- महोबा, संवाददाता। ट्रेन से चोरों ने यात्री के बैग पार कर दिया। बैग में सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। हमीरपुर जिले के मौदहा थाना के गांव रीवन निवासी शीतल प्रसाद ने जीआरपी थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंदी विभागग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। 24 फरवरी को हजरत निजामुद्दीन एस्सप्रेस से वह अपनी पत्नी डॉ नेहा साहू और ढाई साल के बेटा के साथ यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान रात्रि में ट्राली बैग चोरी हो गया। बैग में सोने चांदी के आभूषण सहित 10 लाख 70 हजार की नगदी चोरी हो गई। बैग में लगभग बीस लाख के आभूषण थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान...