रायबरेली, अप्रैल 14 -- रायबरेली संवाददाता। ट्रेन से यात्रा कर रहे एक अधेड़ की हार्ट अटैक से मौत हो गई। नौचंदी एक्सप्रेस में कोच संख्या A1 सीट नंबर 11, 12 पर दशरथ 48 वर्ष यात्रा कर रहे थे। तभी उन्हें हार्टअटैक आ गया। थानाध्यक्ष जीआरपी व प्लेटफार्म ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों की मदद से अटेंड किया गया तो पता चला कि नौचंदी एक्सप्रेस में प्रयागराज जिले के मांडा थाने के बेदौली निवासी यात्री दशरथ पुत्र हिंछलाल व गंगादेवी पत्नी दशरथ 47 साथी यात्री सूर्यमनी के साथ सहारनपुर से प्रयागराज की यात्रा कर रहे थे। इस दौरान बछरांवा के आसपास यात्री दशरथ उपरोक्त को हार्ट अटैक आया। जिनको स्टेशन पर अटेंड कर एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां पर डाक्टरों उनको मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.