महोबा, मार्च 18 -- महोबा। ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्री के साथ मारपीट के मामले में जीआरपी पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। चित्रकूट जिले के पहाड़ी ब्लाक के अहिरन पुरवा शंकर बाजार कर्वी निवासी पीड़ित प्रियांशू मिश्रा ने जीआरपी महोबा को दी तहरीर में बताया कि ब्रम्हचारी इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति की सुनवाई के लिए चिट फंड सोसाइटी सहायक रजिस्टार झांसी गया था। झांसी से लौटकर वह चित्रकूट मेमू ट्रेन से लौट रहा था। महोबा रेलवे स्टेशन में ट्रेन के पहुंचने पर लगभग सात लोगों ने ह मला बोल दिया। पिता और साथ में मित्र आशीष तिवारी ने बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। बाद में हमलावर मौकेसे भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस का कहना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.