सीवान, जुलाई 23 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। रेलवे सुरक्षा बल व जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में चलती ट्रेन से यात्रियों के मोबाइल झपटने वाले एक बदमाश व चोरी का मोबाइल खरीदने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारों में नगर थाना क्षेत्र के इस्लामिया नगर लक्ष्मीपुर निवासी सेराज अंसारी व लक्ष्मीपुर वार्ड-42 निवासी दुकानदार लाल बाबू कुमार शामिल हैं। इनके पास से चोरी का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है और इसकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये बताई गया है। बताया गया है कि 21 जुलाई को ट्रेन संख्या 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस के स्थानीय जंक्शन पहुंचने से पहले मालगोदाम के समीप एक युवक ने यात्री राजा कुमार के हाथ से मोबाइल झपट लिया और फरार हो गया।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ सुभाष चंद्र यादव व जीआरपी के विकास...