रांची, दिसम्बर 2 -- रांची। रांची के इटकी निवासी इरशाद आलम का मोबाइल चुराकर खाते से 2.30 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। इरशाद आलम ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इरशाद आलम ने पुलिस को बताया कि 12 नवंबर को वह रांची से ट्रेन के माध्यम से भोपाल जा रहे थे। इसी दौरान उनका मोबाइल किसी ने चुरा लिया। भोपाल पहुंचने के बाद वह पैसा निकालने के लिए बैंक गए तो पता चला कि उनके दो खातों से राशि की अवैध निकासी कर ली गई है। इसके बाद वह रांची लौट आए और मंगलवार को साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.