मिर्जापुर, नवम्बर 23 -- मिर्जापुर। पाटली पुत्र एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय में तीन दिन पूर्व एक नवजात का शव मिला था। यात्रियों की सूचना पर रेलवे पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के ठहराव होने पर शव को शौचालय से बाहर निकलवाया। शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जीआरपी प्रभारी राघवेंद्र ने बताया कि पाटली पुत्र के स्लीपर कोच के शौचालय में तीन दिन के नवजात का शव मिला था। शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया गया था। 72 घंटे बाद रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...