रामपुर, जुलाई 30 -- काठगोदाम-दून सूबेदारगंज ट्रेन में लावारिस मिला बैग जीआरपी रामपुर पुलिस ने उसके स्वामी की पहचान कर सकुशल वापस सौंप दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की यात्रियों और बैग स्वामी ने सराहना की। जीआरपी रामपुर के मुताबिक 29 जुलाई को ट्रेन संख्या 14119/14120 के कोच एस-2 की सीट नंबर आठ पर स्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को एक पिट्ठू बैग लावारिस अवस्था में पड़ा मिला। आसपास बैठे यात्रियों से बैग के संबंध में जानकारी की गई, लेकिन किसी ने उसे अपना नहीं बताया। इसके बाद पुलिसकर्मी बैग को नियमानुसार थाने ले आए। बैग में मौजूद सामान और मोबाइल फोन के माध्यम से पुलिस ने उसके स्वामी की पहचान सम्राट सिंह पुत्र सुरेश कुमार सिंह, निवासी कैलाश नगर, थाना कविनगर, जनपद गाजियाबाद के रूप में की। सूचना मिलने पर सम्राट सिंह जीआरपी रामपुर थाने पहुंचे, ...