औरैया, जुलाई 18 -- अछल्दा। इटावा-कानपुर पैसेंजर ट्रेन में यात्रा के दौरान एक महिला का पर्स गिर गया, जिसे ट्रेन में सामान बेचने वाली महिला ने ईमानदारी दिखाते हुए परिजनों को लौटा दिया। हालांकि परिजनों का आरोप था कि उनकी बेटी का दूसरा पर्स गायब है। इसको लेकर उन्होंने विक्रेता महिला को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर उतारकर आरपीएफ चौकी पहुंचा दिया। जांच के दौरान बहू का पर्स, जिसमें नकदी और जेवर रखे थे, मिल गया। इसके बाद आरपीएफ पीड़ित परिवार को साथ लेकर इटावा पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई। जांच के बाद पीड़ित पक्ष बिना किसी तहरीर दिए घर लौट गया। फिलहाल मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...