नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- Up News: यूपी के वाराणसी में कैंट स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जीआरपी ने ट्रेन के अंदर से दो बैग में भारी मात्रा में नई करेंसी बरामद की। बेगमपुरा एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रहे एक युवक के पास से 16 लाख रुपये के नए नोट मिले। बैग खोलते ही उसमें भरीं 10 से लेकर 200 रुपये तक के नोटों की नई गड्डियां देखकर पुलिस टीम भी दंग रह गई।प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर बिछाया गया जाल जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर ने बताया कि जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बेगमपुरा एक्सप्रेस के जनरल कंपार्टमेंट में तिलहर (शाहजहांपुर) निवासी रवि गुलाटी संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। जब उसके पिट्ठू और ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई, तो उसके अंदर नोटों का जखीरा मि...