इटावा औरैया, अगस्त 2 -- भरथना। दिल्ली से कानपुर की जा रही ट्रेन में सफर कर रही एक गर्भवती महिला को भरथना स्टेशन से पहले अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला की हालत बिगड़ने पर सहयात्रियों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर ट्रेन को भरथना रेलवे स्टेशन पर रोका गया, जहां जीआरपी और आरपीएफ ने एंबुलेंस की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार, जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला बुधू निवासी रवि की 34 वर्षीय पत्नी सीता शनिवार देर शाम ट्रेन संख्या 20420 गोमती एक्सप्रेस के सी-1 कोच में सफर कर रही थीं। बताया गया कि सीता दिबियापुर के सहायल रोड स्थित अपने मायके से जसवंतनगर स्थित पैथोलॉजी पर जांच कराने आई थीं। जांच कराने के बाद वापस मायके जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में उन्हें प्...