ट्रेन में मजदूर यात्री का सात हजार नगदी समेत बैग व पर्स चोरी!
साहिबगंज, सितम्बर 3 -- साहिबगंज। पटना-मालदा एक्सप्रेस में गुरुवार को एक मजदूर यात्री का पर्स व बैग चोरी हो गया। यात्री ने इसकी सूचना साहिबगंज रेल थाना को दी है। रेल यात्री कहलगांव के रहने वाले अशोक दास का पुत्र सरमोद है। यात्री ने बताया कि वह पटना में मजदूरी का काम करता है। वह बुधवार को पटना से कहलगांव के लिए जनरल बोगी में बैठा। भागलपुर तक उसका बैग व उसके पास था। इसके बाद उसे नींद आ गई और जब उसकी नींद खुली तो वो साहिबगंज पहुंच गया था। लेकिन तब तक उसका बैग, पर्स व छोटा मोबाइल गायब हो चुका था। युवक ने बताया कि उसके पर्स में सात हजार रुपया नगद था। जबकि बैग में कुछ कपड़ा भी था। इधर, रेल थाना प्रभारी सत्यदेव राम ने बताया कि युवक यहां आया था वो मानसिक रूप से थोड़ा अस्वस्थ लग रहा था। उसने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। इसके बाद उसे कहलगांव जाने वाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.