जमशेदपुर, जून 13 -- अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस की बोगी में बुकिंग से ज्यादा वजन का सामान चढ़ाने का मामला गुरुवार को सामने आया है। टाटानगर में सामान उतारने के दौरान वजन में गड़बड़ी पकड़ी गई, क्योंकि बुकिंग करने वाले ने 17 की जगह 33 पैकेट उतारे। इससे पार्सल कर्मचारियों द्वारा सभी पैकेट की वजन करने पर 1800 किलो से ज्यादा का सामान बगैर बुक के चढ़ाने की पुष्टि हुई है। पैकेट की बुकिंग हावड़ा से अहमदाबाद के लिए हुई थी। व्यापारी द्वारा लीज बोगी से टाटानगर स्टेशन पर सामान उतारने के कारणों पर भी सवाल उठ रहा है। सूचना के अनुसार, 170 किलो के परमिट पर 2035 किलो का पार्सल लीज बोगी में अहमदाबाद से भेज दिया गया। वजन में गड़बड़ी का मामला सामने आने पर वाणिज्य कर्मचारियों ने तत्काल चक्रधरपुर मंडल को इससे अवगत कराया है। इधर, चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीए...