हापुड़, जनवरी 9 -- ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ शुक्रवार को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 107 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया, जिनसे 45720 रुपये का जुर्माना वसूला गया।इस अभियान के चलते ही बिना टिकट यात्रा करने वालों में अफरा तफरी मच गई। मुख्य टिकट निरीक्षक विनीत शर्मा ने बताया कि ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों की शिकायत मिल रही थी, जो रेलवे के राजस्व को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। शुक्रवार को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। दस टीटीई टीम और आरपीएफ की टीम के साथ अभियान चलाया गया। टीम ने मेरठ खुर्जा पैसेंजर, शटल पैसेंजर, मसूरी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, पूर्णागिरी जनशताब्दी, सिद्धबली जनशताब्दी, आला हजरत, काशी विश्वनाथ, पद्मावत, इंटरसिटी एक्सप्रेस ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.