ट्रेन में बिगड़ी यात्री की तबीयत
फतेहपुर, मई 22 -- खागा। कानपुर से प्रयागराज जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में शुक्रवार भोर एक 35 वर्षीय अज्ञात यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसे खून की उल्टियां होने लगीं। साथी यात्रियों की सूचना पर रेलवे अफसरों ने तुरंत रेलवे स्टेशन मास्टर को ट्रेन रुकवाने के निर्देश दिए। स्टेशन मास्टर जय प्रकाश ने पीड़ित को एंबुलेंस से सीएचसी हरदो में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल और फिर वहां से कानपुर के हैलेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। स्टेशन मास्टर के मुताबिक पीड़ित यात्री की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। उसकी जेब से मिले एक कागज पर दर्ज तीन मोबाइल नंबरों पर जब संपर्क किया गया तो दूसरी तरफ मौजूद लोगों ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.