देवरिया, जुलाई 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा एक युवक पहले ब्रेड रोल बेचने वाले युवक से विवाद किया और जीआरपी के सिपाही से उलझ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायालय भेज दिया गया।शहर के भुजौली कालोनी निवासी आरिफ पुत्र कमाल खान न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था। इस बीच एक ब्रेड रोल बेचने वाले युवक से उसका विवाद हो गया। विवाद होने की सूचना पर स्कोर्ट में चल रहे पुलिसकर्मी पहुंचे तो उनसे भी वह उलझ गया। इसके बाद जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: आरपीएफ दारोगा के खिलाफ कमांडेंट को भेजी गई रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...