ट्रेन में निहंग सरदारों ने युवक पर तलवार से किया हमला
मथुरा, जून 18 -- जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सचखंड एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुए झगड़े में निहंग ने तलवार से यात्री पर हमला बोल दिया। जिसमें यात्री गंभीर रुप से घायल हो गया। पीड़ित ने जीआरपी थाने में निहंग के खिलाफ तहरीर दी है। घायल व्यक्ति गोविंद शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी अयोध्या नगर थाना यमुना पार ने बताया कि वह अपनी पत्नी अंजना शर्मा को गुरुवार की दोपहर सचखंड एक्सप्रेस में ग्वालियर जाने के लिए बैठाने आया था। तभी पूर्व से बैठे कुछ लोगों से कहा कि उनको सीट पर थोड़ी जगह दे दो, जिससे महिला यात्री उस सीट पर बैठकर सफर कर सके। इतने में उक्त निहंग ने युवक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। ओमप्रकाश ने जब इसका विरोध किया तो निहंग ने तलवार से गोविंद पर हमला कर दिया। पत्नी अंजना शर्मा बीच बचाव करती रही तो उन्होंने महिला यात्री अंजना से भी अभद्र व्यवहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.