प्रयागराज, जुलाई 26 -- ट्रेन में सफर के दौरान दो यात्रियों के गहने और ट्राली बैग चोरों ने उड़ा दिए। झांसी निवासी सुमित कुमार गौतम ने प्रयागराज जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है कि वह पत्नी के साथ 11107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस के एस-3 कोच में झांसी से प्रयागराज आ रहे थे। इस दौरान किसी ने उनकी पत्नी के पर्स से दो सोने की अंगूठियां, मंगलसूत्र, लॉकेट और चार हजार रुपये चोरी कर लिए। दूसरे मामले में बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी विजय कुमार परिवार के साथ 19484 अहमदाबाद एक्सप्रेस के ए-2 कोच में सफर कर रहे थे। इस दौरान चोर दो ट्रॉली बैग लेकर फरार हो गए। बैग में कीमती सामान था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...