नवादा, जुलाई 6 -- केजी रेलखंड पर रविवार को गया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की एसी बोगी में सफर कर रहे दारोगा दंपती और उनके बच्चे के साथ शरारती युवकों ने मारपीट की। एसी बोगी में जबरन सीट पर बैठने का विरोध करने पर काशीचक रेलवे स्टेशन पर शरारती तत्वों ने वैक्यूम काट कर ट्रेन को रोका और दंपती के साथ मारपीट की। इसके बाद दारोगा दंपती ने ट्रेन के इंजन के आगे खड़े होकर विरोध जताया और शरारती युवकों पर कार्रवाई की मांग की। इस हंगामे की वजह से करीब एक घंटे तक गया-हावड़ा एक्सप्रेस काशीचक स्टेशन पर खड़ी रही और परिचालन बाधित रहा। यह भी पढ़ें- गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस में युवती से गंदी हरकत, मोकामा में सेना का जवान पकड़ायाशरारती तत्वों का हमला यह भी पढ़ें- ट्रेन में दारोगा दंपती से मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...