लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- पसगवां थाना क्षेत्र के कस्बा जंग बहादुर गंज रेलवे स्टेशन के निकट एक चलती ट्रेन में यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश यादव (45) पुत्र बच्चा यादव, निवासी पतुकहिया पोस्ट पूरेनिया, पश्चिमी चंपारण (बिहार) अपने भतीजे के साथ हरियाणा से बिहार जा रहे थे। यात्रा के दौरान उनकी तबीयत पहले से खराब बताई जा रही थी, जिसे लेकर भतीजा उन्हें घर ले जा रहा था। बताया गया कि जंग बहादुर गंज रेलवे स्टेशन के पास पहुंचते ही उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। यह भी पढ़ें- कोपा मे एक्सप्रेस ट्रेन से गिर कर यात्री घायल इसकी सूचना ट्रेन में मौजूद आरपीएफ को दी गई, जिसके बाद आरपीएफ ने स्थानीय पुलिस को...