नई दिल्ली, जुलाई 27 -- नई दिल्ली। रेलगाड़ी में सफर के दौरान भारी भरकम सामान ले जाने वालों को अब इसके लिए अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। रेलवे बोर्ड 31 जुलाई से इस नियम को सख्ती से लागू करने जा रहा है। रेल मंत्रालय की तरफ से सभी जोन के वाणिज्यिक विभाग को इसके लिए तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इस नियम को लागू करने के लिए योजना बनाई जा रही है। इसमें यह भी ध्यान रखा जाएगा कि यात्रियों को असुविधा न हो। दरअसल, रेलगाड़ियों के कई रूट पर यात्री भारी मात्रा में सामान लेकर सफर करते हैं। खासतौर से पूर्व दिशा की तरफ चलने वाली रेलगाड़ियों में ऐसे मामले देखने को मिलते हैं। ऐसे यात्रियों की वजह से कोच में सफर करने वाले अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार ज्यादा सामान ल...