हाथरस, अप्रैल 23 -- हाथरस। हाथरस मथुरा के बीच हर रोज आधा दर्जन पैसिंजर ट्रेनों का संचालन होता है। बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे कासगंज से मथुरा जाने वाली ट्रेन में सवार यात्री उतर गए। सामान भी उतर गया। एक बच्चा ट्रेन में छूट गया। ट्रेन स्टेशन से चल दी। इससे परिजनों में खलबली मच गई। आनन फानन में स्टेशन के प्लेटफार्म पर कुछ दूरी पर रोका गया। तब जाकर बच्चे को उतारा गया। इसके बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हो गई। परिजनों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...