वाराणसी, जुलाई 16 -- वाराणसी। लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस में मंगलवार को महिला यात्री का पर्स छीनने वाला लुटेरा 12 घंटे के भीतर में पकड़ा गया। पकड़ा गया कृष्णा यादव चंदौली जिले के बलुआ थानाक्षेत्र के परासी का रहने वाला है। उसके पास से एप्पल आईफोन, राडो कम्पनी की घड़ी, नकदी समेत अन्य बरामद किए गए हैं। जीआरपी कैंट ने उसे बनारस स्टेशन के रेल कोच रेस्टोरेंट के पीछे से गिरफ्तार किया। सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने गुरुवार को बताया कि कृष्णा यादव ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर रेल यात्रियों को शिकार बनाता था। 14 जुलाई की सुबह उसने लखनऊ छपरा एक्सप्रेस में कैंट स्टेशन के पास एक महिला को शिकार बनाया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। 12 घंटे में ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर देवचंद्र यादव, आरपीएफ बनारस के इंस्पेक्टर राजेश कुमा...