ट्रेन में छात्र से मारपीट के बाद दारुल उलूम ने रेलवे से मांगी सुरक्षा
सहारनपुर, अगस्त 25 -- देवबंद। दारुल उलूम प्रशासन ने रेल यात्रा के दौरान मेरठ से लौट रहे संस्था के छात्र के साथ मारपीट की घटना पर विरोध जताते हुए रेलवे प्रशासन से ट्रेनों में छात्रों की सुरक्षा की मांग की है। मंगलवार को संस्था द्वारा देवबंद रेलवे स्टेशन अधीक्षक को पत्र दिया गया है। दारुल उलूम के छात्रावास प्रभारी अशरफ अब्बास ने संस्था के प्रतिनिधिमंडल के साथ देवबंद रेलवे स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार से मुलाकात कर उन्हें पत्र दिया। कहा कि दारुल उलूम में देश के विभिन्न राज्यों से चार हजार से अधिक छात्र शिक्षा ग्रहण करने के लिए देवबंद आते हैं। बताया कि अधिकांश तलबा भारतीय रेल के माध्यम से ही देवबंद पहुंचते हैं। प्रतिनिधि मंडल ने पत्र में बताया कि बीती 21 अगस्त की रात ट्रेन संख्या 64557 से मेरठ से देवबंद की यात्रा के दौरान छात्र मुंतजिर के साथ कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.