फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 17 -- फर्रुखाबाद। कालिंदी एक्सप्रेस में उल्टी तरफ चढ़ते समय हाथ फिसलने से वृद्ध का संतुलन बिगड़ा और वह ट्रेन की चपेट में आ गये जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। स्टेशन परिसर में भी इस ष्घटना से अफरा तफरी मच गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शहर के बजरिया मोहल्ला निवासी 63 वर्षीय बह्मानंद राजपूत सुबह कमालगंज जाने को घर से निकले थे। स्टेशन पर कालिंदी एक्सप्रेस खड़ी थी। जब कालिंदी एक्सप्रेस चलने लगी तो उल्टी तरफ से ब्रह्मानंद ट्रेन में चढ़ने लगे। इसी बीच उनका संतुलन बिगड़ गया जिससे वह नीचे गिर गये और ट्रेन की चपेट में आ गये और मौत हो गयी। जब तक स्टेशन पर मौजूद लोग उनको बचाने के लिए दौड़े तब तक उनकी जान जा चुकी थी। मृतक की पत्नी इंद्रा ने बताया कि स्टेशन पर ट्रेन में चढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.