बगहा, जून 30 -- नरकटियागंज। नरकटियागंज गोरखपुर रेलखंड के हरिनगर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला रेल यात्री के गले से लाखों रुपए के सोने की चैन (वजन डेढ़ भर ) छीनकर भागने की घटना घटी है। घटना सोमवार की है। इस घटना में एक उचक्का को ड्यूटी पर तैनात रेल पुलिस के सहयोग से पकड़ने में सफलता मिली है जबकि तीन फरार हो गए हैं। गिरफ्तार चैन स्नैचर रामनगर शहर के चिकपट्टी मुहल्ले का भोला कुरैशी है। मामले में सिकटा थाना के कुर्सी बरवा गांव निवासी आयशा अंजुम पति मो इजहार ने नरकटियागंज रेल थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। रेल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज गिरफ्तार चोर को जेल भेज दिया गया है। चैन की बरामदगी के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...