इटावा औरैया, जुलाई 24 -- इटावा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गयी जहां घायल यात्री का इलाज चल रहा है। पश्चिम बंगाल के जिला पूर्वी मेदिनीपुर के गांव नंदीग्राम के रहने वाले 44 वर्षीय कृष्णा दास चंडीगढ़ में इंजीनियर है और वह किसी काम से सैफई मेडिकल कॉलेज आए थे। गुरुवार की रात जब वह चंडीगढ़ जाने के लिए किसी ट्रेन में सवार हो रहे थे इसी दौरान वह प्लेटफार्म पर गिरकर घायल हो गए। डिप्टी एसएस के द्वारा एक यात्री के प्लेटफार्म पर घायल पड़े होने की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही आरपीएफ के कांस्टेबल गिरजेश कुमा...