बांदा, सितम्बर 13 -- बांदा। मुंबई से ट्रेन में बीमार चाचा को लेकर आ रहे युवक ने शव के साथ दो सौ किमी का सफर किया। बीना में उसकी अचानक हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। जब युवक बांदा पहुंचा तो जीआरपी को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फतेहपुर के लौव गांव निवासी छोटू वर्मा ने बताया 56 वर्षीय चाचा मोतीलाल पुत्र रामरतन वर्मा मुंबई में रह कर खाना बनाने का काम करता था। उसकी तबियत खराब थी। वह सांस के मर्ज से परेशान था। तबियत खराब होने पर छोटू मोतीलाल को बालिया एक्सप्रेस में बैठाकर गांव आ रहा था। उसे बांदा उतरना था। तभी बीना स्टेशन के पास उसकी हालत बिगड़ गई। जब तक छोटू कुछ समझ पाता तब तक मौत हो गई। ट्रेन के बांदा आने पर छोटू ने जानकारी जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने ट्रेन...