मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। काजी महमदपुर गांव स्थित ननिहाल से अन्य साथियों के साथ नववर्ष पर वैशाली घूमने गए 15 वर्षीय किशोर मो. आशिक के ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरने से दोनों पैर कट गए। उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायल किशोर की नानी पानफूल खातुन ने बताया कि मो. आशिक 31 दिसंबर को उसके घर आया था। एक जनवरी को घूमने के लिए देवरिया स्टेशन से सोनपुर जाने वाली ट्रेन से वैशाली गया था। शाम में लौटने के दौरान ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिर गया, जिसमें आशिक के दोनों पैर कट गए। मो. आशिक साहेबगंज थाने के महदईया का निवासी है। पानफुल ने बताया कि आशिक के माता-पिता दोनों पैर से दिव्यांग हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.