देवरिया, सितम्बर 21 -- भागलपुर हिन्दुस्तान संवाद। लार रोड रेलवे स्टेशन पर लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार को चढ़ते समय पैर फिसलने से एक युवक गिरकर घायल हो गया। उसे सीएचसी लार पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है।लार थाना क्षेत्र के महाल मंझरिया, आदर्श नगर पिंडी निवासी राहुल पुत्र मुन्ना दिल्ली जा रहा था। ट्रेन पर चढ़ते समय अचानक पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे लार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Chapra News: सीवान स्टेशन पर ट्रेन से कट कर नयागांव के युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...