महाराजगंज, नवम्बर 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर सिसवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री नीचे गिरकर घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सिसवा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार को सिसवा रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर स्पेशल गाड़ी संख्या 09451 पर सिग्नल होने के बाद चढ़ते समय यात्री गिरकर घायल हो गया। वहां मौजूद आरपीएफ के जवान ने लोगों की मदद से उसे सीएचसी सिसवा पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसके पास मिले रेलवे टिकट और आधार कार्ड से उसकी पहचान प्रदीप शाह (34) पुत्र अमीरी शाह निवासी बोकाने पोस्ट पताही जिला मोतिहारी के रूप में हुई। वह गांधीधाम से वापस अपने घर जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.