मुरादाबाद, मई 2 -- ट्रेन नंबर 12204 (अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस) में टिकट चेकिंग स्टाफ सीआईटी मनीष प्रकाश बाजपेई को कोच संख्या जी-3 में मुरादाबाद स्टेशन के समीप 11 वर्षीय बालक अकेले कोच में घूमता हुआ मिला। उन्होंने बच्चे से पूछताछ की तो उसने अपना नाम बादल निवासी सहरसा बताया। वह दिल्ली से ट्रेन में चढ़ा है, लेकिन वह अपने परिवार के बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सका। ट्रेन में उसके साथ कोई परिजन नहीं था और उसके पास भी टिकट नहीं था। पर्याप्त जानकारी न होने और किसी परिजन के गाड़ी में साथ न होने के कारण स्थिति संवेदनशील पाई गई। सीआईटी मनीष प्रकाश ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। यह भी पढ़ें- बरौनी जंक्शन पर भटकते तीन बालक बरामद हरदोई स्टेशन पर आरपीएफ को गाड़ी पर बुलाने की मांग की। गाड़ी के हरदोई पहुंचने पर बच्चे को आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया गया।...