खगडि़या, जून 12 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता अमृतसर से नरपतगंज जा रही 14604 डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार की देर शाम कनीय अभियंता को गोली मारने की घटना का 24 घंटे बाद भी खुलासा नहंी हो सका है। घायल यात्री बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में इलाजरत है। उसके सीने में गोली लगी है। गोली फिलहाल निकाली नहंी जा सकी है। जिसके कारण चिकित्सक द्वारा आईसीयू में ही रखा गया है। उसके पूरी तरह होश में नहंी आने के कारण बयान भी रेल पुलिस कलमबद्ध नहंीं कर पायी है। जिसके कारण घटना के स्पष्ट कारण पर सस्पेंस भी बना हुआ है। वही परिजन भी घटना को लेकर स्पष्ट पुलिस को नहंी बता रहे हैं। जिसके कारण घायल के होश में आने के बाद ही घटना के राज का खुलासा होने की उम्मीद पुलिस जता रही है। यह भी पढ़ें- ट्रेन में गोली लगने से घायल कनीय अभियंता के बयान से खुलेगा ...