ट्रेन में गूंजी नवजात की किलकारी,रेलवे ने दिखाई संवेदनशीलता
गोरखपुर, अगस्त 29 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। दिल्ली से छपरा जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में गुरुवार को मध्यरात्रि के बाद उस समय यात्रियों की धड़कनें बढ़ गईं, जब ट्रेन में सफर कर रही महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। कुछ ही देर में उसने ट्रेन के अंदर बच्चे को जन्म दे दिया। रेलवे ने संवेदनशीलता दिखाते हुए ट्रेन को चौरीचौरा स्टेशन पर विशेष रूप से रुकवाकर महिला जच्चा-बच्चा को सीएचसी चौरीचौरा भिजवाया। परिवार ने रेलवे की सक्रियता पर आभार जताया है। बिहार के छपरा सारण निवासी किरन अपने पति दशरथ यादव के साथ बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से नई दिल्ली से लौट रही थीं। गोरखपुर के आसपास अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा होने लगी। हालत बिगड़ती देख ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने उनकी मदद की और महिला ने ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.