मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सफर के दौरान पर्स गुम होने के बाद यूपीआई के जरिए एक महिला रेलयात्री के बैंक खाते से एक लाख 36 हजार 698 रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता ने इसकी शिकायत रेल साइबर थाना मुजफ्फरपुर में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरभंगा के दिवारी गांव की पूनम कुमारी 24 जून 2026 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दरभंगा आ रही थीं। 25 जून की सुबह करीब 7:30 बजे मुजफ्फरपुर स्टेशन पर उतरते समय उनका पर्स गुम हो गया, जिसमें मोबाइल, आधार और एटीएम कार्ड रखा था। पूनम ने बताया है कि उनके बैंक खाते से यूपीआई के जरिये शातिरों ने 11 बार में रुपये की निकासी की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...