आरा, फरवरी 24 -- -रुपये नहीं देने पर किन्नरों ने बदसलूकी की हद पार करते हुए पिन से कर दिया हमला -पीड़ित यात्री ने रेल मदद पोर्टल पर की शिकायत, जिसके बाद किन्नरों पर हुई कार्रवाई आरा, निज प्रतिनिधि एर्णाकुलम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22670) में किन्नरों ने मंगलवार को रुपये नहीं देने पर एक यात्री से बदसलूकी की तमाम हदें पार कर दी। पीड़ित यात्री ने इसकी शिकायत रेल मदद एप पर की। इसे गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ और जीआरपी ने सक्रियता दिखाई और पांच किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि रेल मदद पोर्टल के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई कि उक्त ट्रेन की जनरल कोच में यात्रा कर रहे एक यात्री के साथ कुछ किन्नरों की ओर से मारपीट की गई है। इसके बाद आरपीएफ ने संबंधित ट्रेन एवं यात्री के संबंध में आवश्यक जानकारी हासिल कर जांच की।...