हल्द्वानी, जून 17 -- हल्द्वानी। काठगोदाम से दिल्ली जाने वाली उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15036) में सवार यात्री मंगलवार को रुड़की पहुंचने पर चौंक गए। यात्रियों का आरोप है कि मुरादाबाद से अमरोहा मार्ग के बजाय ट्रेन रुड़की-देवबंद रूट पर डायवर्ट कर दी गई। पौने सात घंटे के सफर दोगुना लंबा हो गया। डायवर्ट रूट पर घंटों जगह-जगह ट्रेन रुकने के कारण यात्री गर्मी से परेशान रहे। रेलवे ने मुरादाबाद-गाजियाबाद के बीच आटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग कमीशनिंग कार्य के लिए रूट डायवर्जन की पूर्व सूचना प्रसारित करने का दावा किया है, लेकिन यात्रियों ने मैसेज या दूसरे माध्यमों से पूर्व सूचना से इनकार किया है। ट्रेन में सफर कर रहीं हल्द्वानी निवासी शोभना ने बताया कि उन्होंने सोमवार को ही टिकट आरक्षित किया था, लेकिन उन्हें रूट डायवर्ट की सूचना नहीं दी गई। मुराद...