गया, अप्रैल 5 -- कोडरमा-गया-डीडीयू रेल सेक्शन पर बुधवार की सुबह हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में कनाडा की महिला श्वेता शर्मा के करीब 10 लाख के गहने और रुपये की चोरी होने के पांच दिन बाद भी रेलवे पुलिस के हाथ खाली हैं। इस मामले में अब तक अपराधियों का कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। हालांकि रेल पुलिस का दावा है कि जल्द अपराधियों तक पुलिस पहुंचेगी। इसके लिए एसआईटी टेक्निकल तरीके से जांच में जुटी है। घटना एक अप्रैल की है जब कनाडा में रहने वाली कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया निवासी श्वेता शर्मा एसी कोच में सफर कर रही थीं। गया जंक्शन और उसके आसपास के क्षेत्र में उनका बैग चोरी हो गया। बैग में कीमती आभूषण और रुपये रखे हुए थे। घटना के बाद से ही पीड़िता और उनके परिजनों में चिंता का माहौल है।रेल एसपी अंनत कुमार राय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.