मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेलवे अपने ऑनलाइन आरक्षित टिकट बुकिंग प्रणाली को लगातार बेहतर करने में जुटा है। इससे टिकट कटाने में लगने वाला समय भी कम हुआ है। नतीजन ट्रेन यात्रियों की निर्भरता इस पर काफी बढ़ी है और आरक्षित ट्रेन टिकटों की ऑनलाइन बिक्री में इजाफा हुआ है। मई की शुरुआत में यह आंकड़ा 88 प्रतिशत तक पहुंच गया है। सिर्फ 12 प्रतिशत रेल यात्री ही टिकट कटाने के लिए रेलवे के काउंटरों पर पहुंच रहे हैं।

टिकट बुकिंग प्रणाली की समीक्षा बीते सात मई को टिकट बुकिंग प्रणाली व्यवस्था की समीक्षा मुख्यालय स्तर पर की गई। इसमें पूर्व मध्य रेलवे में यह आंकड़ा पूरे देश के आंकड़े से मिलता-जुलता पाया गया। पूर्व मध्य रेलवे में भी 84 फीसदी यात्रियों ने ऑनलाइन ही रेल टिकट कटाया है। दूसरी ओर रेलवे अब आरक्षण टिकट प्रणाली को एआई तकनीक स...